शेखपुरा
बच्चे को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, एक महिला घायल
शेखपुरा जिला के मेंहुस थाना क्षेत्र अन्तर्गत फरीदपुर गांव में कल शाम बच्चों के बीच हुये विवाद में बड़े भी शामिल हो गए। उसके बाद दो पक्षों के बीच जमकर मार-पीट हो गया, जिसमें एक महिला घायल मालो देवी गम्भीर चोट लग गई। जिसको इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला ने बताया कि दो बच्चों के बीच मामूली झगड़ा हुआ। फिर बच्चू चौधरी और उनके साला ने मिलकर लाठी और डंडे से हमला कर दिया। इस अप्रत्याशित हमले में महिला जख्मी हो गई। महिला के परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।