शेखपुरा जिला लोजपा कार्यालय में लोजपा का स्थापना दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। लोजपा के जिला अध्यक्ष इमाम गजाली के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सबसे पहले कार्यकर्त्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व राम विलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया और उसके बाद 2 मिनट का मौन रखा। इमाम गजाली ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राम विलास पासवान जी आज रहते तो कुछ अलग ही अंदाज में धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया जाता। हम लोग पार्टी की मजबूती के लिए लगातार संघर्ष करते रहेंगे। चुनाव में हुई अपनी हार पर उन्होंने कहा कि हार-जीत तो होती रहती है। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले 2025 के चुनाव में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी बिहार के मुख्यमंत्री होंगे। हमारी पार्टी के सभी कार्यकर्ता द्वारा लगातार पार्टी के विस्तार के लिए सभी जगहों पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस स्थापना दिवस में शेखपुरा जिले के लोजपा पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्य शामिल हुए।
Read Next
4 days ago
भवन निर्माण मंत्री की अनुशंसा पर बरबीघा में तीन योजनाओं को मिली मंजूरी, दो करोड़ दस लाख की लागत से होगा इन सड़कों का निर्माण
1 week ago
राज्य स्तरीय विद्यालय खेल-कूद प्रतियोगिता में संत मेरिस स्कूल का दबदबा, शेखपुरा को दिलाया कई पदक
2 weeks ago
सिमुलतला प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट में नालंदा सेंट्रल पब्लिक स्कूल की छात्रा सिमरन ने मारी बाजी
November 4, 2023
मुखिया पति के साथ बदमाशों ने की मारपीट..जान मारने की धमकी, थाने में दर्ज हुआ मामला
October 12, 2023
भवन निर्माण मंत्री की बड़ी पहल, बरबीघा के निवासियों को जल्द मिलेगा बिजली की समस्या से छुटकारा
September 27, 2023
मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बापू टावर का निरीक्षण कर दिए कई दिशा-निर्देश, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और बिहार के इतिहास को जानेगी नई पीढ़ी
September 27, 2023
29 सितंबर को भवन निर्माण मंत्री बरबीघा में करेंगे कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास..थाना चौक पर लगेगी लाला बाबू की मूर्ति
September 7, 2023
भोजपुरी आइटम क्वीन सीमा सिंह की धमाकेदार वापसी, बतौर निर्मात्री फिल्म White Coller का निर्माण हुआ शुरू
August 28, 2023
नीतीश कुमार नहीं बनेंगे INDIA के संयोजक, पूर्व केन्द्रीय मंत्री की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने कर दिया क्लियर
August 12, 2023