शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड कार्यालय सभागार में आज सभी पंचायतों के दिव्यांग जनों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी भरत कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक के मुख्य अतिथि राज्य निःशक्तता आयुक्त डॉ शिवाजी कुमार थे। इस बैठक का आयोजन दिव्यांग जनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके हक व अधिकार के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए किया गया था। राज्य निःशक्तता आयुक्त डॉ शिवाजी ने बताया कि सरकार दिव्यांग जनों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। जिसकी जानकारी नहीं रहने के अभाव में दिव्यांगजन उनका लाभ नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने पदाधिकारियों को बरबीघा के सभी पंचायतों में पंचायत दिव्यांगजन समूह बनाने का निर्देश भी दिया। उन्होंने बताया कि हर एक समूह में 5-5 हर तरह के दिव्यांग जन रहेंगे। दिव्यांग जनों को होने वाली परेशानियों को पंचायत स्तर के सरकारी कर्मी दूर करने का प्रयास करेंगे। पंचायत से समस्या दूर नहीं होने की स्थिति में प्रखंड में मामला जाएगा। प्रखंड स्तर पर भी एक दिव्यांग कमेटी गठित होगी। इसके बाद जिला स्तर पर भी दिव्यांगजन कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो मामला जिला से राज्य स्तर का होगा इसके लिए दिव्यांग की राज्य स्तरीय कमेटी भी है। जहां से हर संभव न्याय दिव्यांगों को दिलाया जाएगा। मौके पर सीओ अशोक कुमार, जीविका तथा आंगनबाड़ी की महिला सेविका, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सहित अन्य कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Read Next
November 4, 2023
मुखिया पति के साथ बदमाशों ने की मारपीट..जान मारने की धमकी, थाने में दर्ज हुआ मामला
September 27, 2023
मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बापू टावर का निरीक्षण कर दिए कई दिशा-निर्देश, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और बिहार के इतिहास को जानेगी नई पीढ़ी
September 22, 2023
स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लाप/रवाही, पटना में मिला भारी मात्रा में बायो मेडिकल वेस्ट, आमलोगों के स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड़
August 12, 2023
शेखपुरा SP कार्तिकेय शर्मा को मिलेगा अनुसंधान में उत्कृष्टता हेतु पदक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन
June 21, 2023
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राज नर्सिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास
June 4, 2023
खगड़िया-अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच निर्माणाधीन महासेतु गंगा में समाया, CM ने दिए जांच के निर्देश
May 17, 2023
मुख्यमंत्री ने राज्य के पुलिस थानों एवं इकाईयों के लिए 576 पुलिस वाहनों को झंडी दिखाकर किया रवाना, पुलिसिंग व्यवस्था होगी सुदृढ़
April 15, 2023
जाति आधारित गणना का दूसरा चरण शनिवार से शुरू, हरी झंडी दिखाकर गणना कर्मियों को किया गया रवाना
April 11, 2023
स्थानांतरित जिलाधिकारी की सम्मानपूर्वक विदाई, लोगों ने कहा- सर! आपके कार्यकाल को हमेशा याद करेंगे
April 8, 2023