उखदी गोलीकांड का एक आरोपी गिरफ्तार, जयरामपुर थाना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
शेखपुरा जिले के बरबीघा के जयरामपुर थाना के उखदी गांव में हुए गोलीकांड के एक आरोपी स्व.महावीर यादव के पुत्र सुखदेव प्रसाद यादव को जयरामपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। जिसे जेल भेजने की तैयारी हो रही है। इस बात की जानकारी थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने दी है। गौरतलब हो कि उखदी गांव में रविवार की देर संध्या पुराने विवाद में दबंगों द्वारा घर पर चढ़कर जमकर गोलीबारी की गई। गोलीबारी की इस घटना में रंजीत कुमार नामक युवक को दाएं जांघ में दो गोली लगी थी। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही जयरामपुर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घायल को बरबीघा रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से बेहतर इलाज हेतु उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। जहां उसकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि गोली लगने से उसका दायां पैर नाकाम हो गया है।