दुर्घटनाशेखपुरा

अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, गंभीर अवस्था में पटना रेफर

शेखपुरा-सहरा मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बाबत घायल के परिजन सिद्धेश्वर प्रसाद महतो ने बताया कि रविवार की देर संध्या नवीन कुमार शेखपुरा से अपने बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान शेखपुरा-सहरा मुख्य मार्ग पर सहरा बटोरा के समीप एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिसमें नवीन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे तुरन्त पटना रेफर कर दिया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!