धर्म और आस्थाशेखपुरा
हो गया खरना, व्रतियों ने बांटा प्रसाद, आज छठ घाट पर होगा पहला अरग
कल गुरुवार को चार दिनी छठ महापर्व का खरना पूजा था। बहुत ही नेम धरम से छठ व्रतियों ने खरना का प्रसाद छठी मैया को चढ़ाकर लोगों को वितरित किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को अपने पड़ोसियों, रिश्तेदारों और शुभचिन्तकों के यहां जाकर भी प्रसाद ग्रहण करते हुए देखा गया। आम से ले के खास लोगों ने भी पूरे भक्ति-भाव से इस पूजा में भाग लिया।

खरना के प्रसाद में मुख्य रुप से दूध-भात, दाल-भात, पिट्ठा, मिठ्ठा, केला और अन्य फल का भोग लगता है। अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तरीकों से भोग लगाकर प्रसाद बांटा जाता है।

आज पहली अरग है। आज के दिन सभी छठ व्रतियाँ घाट पर जाकर अस्ताचल सूर्य की पूजा करती हैं वहीं सभी श्रद्धालु अस्ताचल सूर्य को अर्ध्य देते हैं। खूब भक्तिमय वातावरण में सब लोग सूर्य देवता की उपासना करते हैं।