शेखपुरा
काली मूर्ति विसर्जन के दौरान लड़की से छेड़खानी, विरोध करने पर दबंगों ने की मारपीट
शेखपुरा जिला क्षेत्र अंतर्गत पैन गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ लोग नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे। परिजनों के द्वारा विरोध करने पर उसके साथ दबंगों ने मारपीट किया। घायलावस्था में उसका इलाज सदर अस्पताल में हो रहा है। घायल 22 वर्षीय चंदन कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ जोर जबरदस्ती कर गलत नियत से पकड़ कर ले जाने लगे। जिसका उसने विरोध किया तो वे लोग मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। मूर्ति विसर्जन दौरान गांव के दबंग लोगों उसकी चचेरी बहन के साथ छेड़छाड़ की। जिसका विरोध करने अमित सिंह, गोपाल सिंह, सोनू सिंह, शक्ति सिंह, नीतीश सिंह, मंगल सिंह आदि लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दिया। पीड़ित की लिखित पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।