खास खबर/लोकल खबरशेखपुरासमाजसेवा

जिले में कुल 10 आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का हुआ उद्घाटन, डिजिटल हुआ आंगनबाड़ी केंद्र

शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड के सर्बा पंचायत के जमालपुर गांव में कार्यक्रम आयोजित कर आज आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन पंचायत के मुखिया शम्भू सिंह के द्वारा गीता काटकर किया गया। इसके अलावा बरबीघा और शेखोपुरसराय प्रखंड में ऐसे कुल 10 आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन किया गया है। बताते चलें कि मुम्बई की एक सामाजिक संस्था Doctor’s for you के द्वारा देश के कुल 40 आंगनबाड़ी केंद्रों को अपग्रेड कर आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों में तब्दील किया गया है।

केंद्र में tv देखते बच्चे

जिसमें 20 केरल के और 20 बिहार के केंद्रों का चयन किया गया था। बिहार में 10 मुजफ्फरपुर जिले में और 10 शेखपुरा जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों का चयन किया गया था।

Doctor’s for you संस्था के फाउंडर dr रविकांत सिंह

इस बात की जानकारी देते हुए संस्था के फाउंडर डॉ रविकांत सिंह ने बताया कि इन आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों को डिजिटल रूप दिया गया है। बच्चों को आकर्षित करने हेतु LED TV, wall painting आदि की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम में मौजूद लोग

3 साल तक wifi की सुविधा फ्री की गई है। बिजली की समुचित व्यवस्था के लिये सोलर पैनल लगाया गया है। भवन को भी आवश्यक बदलाव कर आधुनिक बनाया गया है। बच्चों के समेकित विकास के लिये जरूरत की सारी सुबिधायें मुहैया कराई गई है।

DPO तृप्ति सिन्हा

मौके पर उपस्थित DPO तृप्ति सिन्हा ने Doctor’s for you संस्था को धन्यवाद देते कहा कि फर्स्ट फेज में जिले में इतना कार्य हुआ है आगे और भी ऐसे केंद्र बनाए जाएंगे जिससे कि बच्चों का समेकित विकास हो सके। इस कार्यक्रम में सुलेखा कुमारी, कुंदन कुमार, बाल विकास परियोजना के कर्मचारी, सेविका, सहायिका सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!