कामता गांव में जद यू कार्यकर्ताओं ने लोजपा के पोलिंग एजेंट पर किया हमला, स्थिति गम्भीर होने पर पावापुरी रेफर
शेखपुरा जिले के बरबीघा विधानसभा के हथियावां पंचायत अंतर्गत कामता गांव में शांतिपूर्ण मतदान च ही रहा था कि दोपहर 2 बजे के करीब अचानक जद यू कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडे से लोजपा के पोलिंग एजेंट सुबोध कुमार पर हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर उसे पावापुरी अस्पताल दिया गया है। जहां उसकी स्थिति फिलहाल गम्भीर बनी हुई है। इस संबंध में बात करते हुए लोजपा प्रत्याशी मधुकर कुमार ने बताया कि उक्त गांव में पूर्व विधायक तथा वर्तमान में जद यू प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व से ही नाजायज तरीके से मतदान कराते आ रहे थे। इस बार इस नाजायज प्रक्रिया को लोजपा प्रत्याशी द्वारा असफल कर दिया गया। अपने मनसूबे में सफल नहीं होने के कारण जद यू प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं ने पहले लोजपा के पोलिंग एजेंट को मतदान केंद्र से उठकर बाहर जाने के लिए कहा, जब उसने मना किया तो दस बीस की संख्या में असामाजिक तत्वों ने रड तथा लाठी-डंडे से उस पर हमला कर दिया। जिसमें इसी गांव के निवास सिंह, उमेश सिंह और सुबोध कुमार बुरी तरह से घायल हो गया। अचानक हुए हमले से पूरे मतदान केंद्र पर अफरातफरी का माहौल बन गया। लोजपा प्रत्याशी द्वारा जिला प्रशासन को सूचना देने के बाद भारी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने उपद्रवियों पर लाठी चार्ज करके स्थिति पर नियंत्रण पाया और घंटों बाद पुनः मतदान को शुरू कराया जा सका।