अगलगीशेखपुरा

घाटकुसुम्भा गांव में एक घर मे लगी आग, लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान

शेखपुरा जिले के घाटकुसुम्भा गांव में सिलेंडर में आई खराबी के कारण एक घर में आग लग गई। जिसमें लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया और गैस सिलेंडर को ग्रामीणों ने गड्ढा खोदकर गाड़ दिया है। यह आग पुना साहनी के पुत्र अच्छेलाल साहनी के घर मे लगी है। पीड़ित के अनुसार खाना बनाते समय सिलेंडर में लीकेज के कारण आग लग गया। उनका तीन घर था, तीनों घर जलकर राख हो गया। इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Back to top button
error: Content is protected !!