चुनावराजनीतिशेखपुरा

जद यू सांसद सन्तोष कुशवाहा और VIP के मुकेश साहनी ने चेवाड़ा में किया जनसभा, सन ऑफ मल्लाह ने कहा- महागठबंधन ने पीठ में भोंका छुरा

बिहार विधानसभा के पहले चरण के मतदान में अब मात्र 3 दिन बचे हैं। ऐसे में सभी प्रत्याशी अपना समीकरण सेट करने में जुटे हैं। आज शेखपुरा बिधानसभा क्षेत्र के चेवाड़ा के आजाद मैदान में जद यू जर सांसद सन्तोष कुशवाहा और VIP के सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी ने इस बिधानसभा से तीसरी बार जद यू प्रत्याशी रणधीर कुमार सोनी के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित किया। जनसभा में उमड़े जन सैलाब को सम्बोधित करते हुए मुकेश साहनी ने कहा कि महागठबंधन ने हमारी पीठ में छुरा भोंका है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सन ऑफ मल्लाह को सम्मान दिया है। वहीं सन्तोष कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने 15 सालों में बिहार को नई दशा और दिशा दी है।

मंच पर मौजूद NDA के नेता

दोनों नेताओं ने जनता से लगातार तीसरी बार जद यू के सीट से चुनाव लड़ रहे अपने प्रत्याशी बिधायक रणधीर कुमार सोनी को हैट्रिक लगाने में मदद करने की अपील करते हुए NDA को मजबूत करने की बात भी कही। इस कार्यक्रम में जद यू जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार, VIP प्रदेश अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष के अलावे तमाम NDA कार्यकर्त्ता मौजूद थे। ज्ञात हो कि जनता के मतों का फैसला 10 नवंबर को होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!