चुनावराजनीतिशेखपुरा

निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्विघ्न सम्पन्न होगा मतदान, जिला प्रशासन की हो गई है सारी तैयारी

बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्विघ्न मतदान संपन्न करने के लिए शेखपुरा जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। सभी मतदान कर्मियों को 3 से अधिक बार प्रशिक्षित किया गया है। सभी मतदान केंद्रों को आधारभूत सुविधा से संपन्न बनाया गया है। 169, शेखपुरा विधानसभा एवं 170, बरबीघा विधानसभा के 20 -20 बूथों पर केवल महिला मतदान कर्मी रहेगी। प्रत्येक विधानसभा में एक-एक मतदान केंद्र को दिव्यांग मतदान कर्मियों के द्वारा संचालित किया जाएगा। इसके अलावा दोनों विधानसभाओं में एक-एक मतदान केंद्र पिंक या आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों पर पारा मिलिट्री फोर्स रहेंगे। 5 स्तरीय दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सेक्टर दंडाधिकारी, जोनल अधिकारी, सुपर जोनल अधिकारी, पीसीसीपी आदि अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जो लगातार सभी मतदान केंद्रों पर पैनी नजर बनाए रहेंगे। इस बात की जानकारी देते हुए डी पी आर ओ सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि इसके अलावा ऑब्जर्वर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं सभी वरीय पदाधिकारी लगातार सभी केंद्रों पर पैनी नजर बनाए रहेंगे। साथ ही जिलेवासियों से अपील की गई है कि आप अपने मतदान केंद्र पर जाएं और अपना बहुमूल्य वोट अपने इच्छित उम्मीदवारों को अवश्य दें।

Back to top button
error: Content is protected !!