चुनावराजनीतिशेखपुरा

देश के मानचित्र पर सीएम नीतीश ने बिहार की बनाई पहचान, हरियाली योजना की गूंज सात समुंदर पार- आरसीपी सिंह

शेखपुरा बिधानसभा से दो बार विधायक रह चुके रणधीर कुमार सोनी हैट्रिक के इरादे से एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरे हैं। इसी के तहत आज जद यू के राज्यसभा सांसद रामचन्द्र प्रसाद सिंह अपने कार्यकर्त्ताओं में जोश भरने और उनको चुनावी रणनीति बताने के लिये शेखपुरा पहुंचे। जहां रणधीर कुमार सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

नीतीश कुमार ने बिहार का किया है चहुँमुखी विकास

कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए राज्यसभा सांसद ने बताया कि NDA की सरकार में चाहे केंद्र हो या राज्य हर जगह चहुंमुखी विकास हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बना चुका है।

वहीं नीतीश कुमार की 15 वर्षों की सरकार में बिहार को नई दिशा दी है। बिहार के हर क्षेत्र में विकास हुआ है। कोई भी क्षेत्र बाकी नहीं जहाँ विकास की किरण नहीं पहुंची है।

विरोधियों पर जमकर साधा निशाना

साथ ही विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि महागठबंधन के नेता ने अपनी रफ्तार को इतनी तेज कर दी है कि टिकट बंटबारे में ही उनके नेता हाजीपुर से तेज रफ्तार में समस्तीपुर चले गए। जिसे कोई अनुभव न हो वो जनता को 10 लाख नौकरी देने की बात करता है। जो अपने घर की महिलाओं को इज्जत नहीं दे सके वो बिहार की महिलाओं को कितनी इज्जत देंगे। इसका अंदाजा जनता खुद लगा लेगी।

कार्यकर्त्ताओं से उन्होंने शेखपुरा बिधानसभा से अपने प्रत्याशी रणधीर कुमार सोनी को भारी मतों जीत दिलाने का आग्रह किया और उन्हें जीत की माला भी पहनाई। इस मौके पर जद यू जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर बिंद, हम जिलाध्यक्ष और VIP जिलाध्यक्ष के साथ सभी NDA कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!