चुनावराजनीतिशेखपुरा

शेखपुरा के लोगों को विकास के साथ भयमुक्त वातावरण मिला है, जनता भलीभांति जानती है सब-कुछ – रणधीर कुमार सोनी

शेखपुरा विधानसभा से जद यू के टिकट पर लगातार दो बार जीत दर्ज कर चुके तीसरी बार चुनावी मैदान में उतरे रणधीर कुमार सोनी ने आज अरियरी प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने आज मनकॉल, चांदी, वृंदावन, कसार, ससबहना, घुसकुरी, वर्षा, मणिपुर, एफनी सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया। जहां ग्रामीणों के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। हमारे संवाददाता से बात करते हुए उन्होंने बताया कि 10 वर्षों में हमने शेखपुरा को विकास के साथ भयमुक्त वातावरण दिलवाया है। जनता ये भली-भांति जानती है। उन्हें कुछ भी बताने की जरूरत नहीं है।

जनता के बीच रणधीर कुमार सोनी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे बिहार को एक नई ऊंचाई दी है। महिलाओं को सम्मान दिया है। युवाओं को शिक्षा के लिये आर्थिक मदद दी है। गरीब राज्य होने के बाबजूद रोजगार का सृजन हो रहा है। सभी के घरों तक बिजली पहुंच गई है। पानी पहुंचने का कार्य भी लगभग पूरा हो गया है। किसानों को उनका हक मिल रहा है। अपहरण और फिरौती उद्योग पर पूरी तरह ताला बन्दी है। लोग भयमुक्त वातावरण में जी रहे हैं। जनता इस बार भी उन्हें ही बिहार का मुख्यमंत्री बनाएगी। इस मौके पर उमके साथ गुरुजी मुखिया, आलोक मुखिया, सरफराज मुखिया, साकेत कुमार, ब्रह्मदेव प्रसाद, यदुनंदन कुशवाहा सहित सभी NDA के कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!