चुनावराजनीतिशेखपुरा

सोनी का सुरक्षा, शांति और विकास का पैगाम पहुंचा अरियरी, उत्साहित जनता ने किया हौसला अफ़जाई

शेखपुरा बिधानसभा क्षेत्र के चुनावी मैदान में सरगर्मी तेज है। सभी प्रत्याशी अपनी जीत के लिये जी-तोड़ परिश्रम कर रहे हैं। 169, शेखपुरा बिधानसभा से निवर्तमान जद यू बिधायक रणधीर कुमार सोनी तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। आज उन्होंने अरियरी प्रखण्ड के हुसैनाबाद, बेलछी, ककरार, डीहा, जोधनबीघा, एकराय, अरियरी, अफरडीह सहित दो दर्जन गाँव में जनसंपर्क अभियान चला कर जनता से आशीर्वाद मांगा। कार्यक्रम में महिला, युवती, युवक एवं सभी उम्र के लोग ने अपने नेता एवं जदयू प्रत्याशी को फूल मालाओं से लाद दिया। भीड़ का संकेत साफ दिखाई दे रहा था कि नीतीश कुमार और पीएम मोदी की जुगल जोड़ी ने विकास के साथ साथ शांति और सद्भाव कायम किया है, इसलिए पूरा भीड़ वोट में बदलने के लिए उत्साहित दिख रहा था। गौरतलब है कि रणधीर कुमार सोनी पिछले दो बार से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

हमारे संवाददाता से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को एक नई दिशा दी है। अब किसी को भी बिहारी कहलाने में गर्व महसूस होता है। अपने बिधानसभा क्षेत्र में 10 सालों में हुए विकास के बारे में उन्होंने बताया कि शेखपुरा में 10 साल पहले लोग शाम के बाद घर से बाहर नहीं निकलते थे, आज सबके घर तक बिजली उपलब्ध है। सड़कों का जाल बिछा है। लोग अमन और शांति के साथ रात को भी घर से बाहर निकल रहे हैं। गांव-गांव शौचालय है और पीने का पानी मिल रहा है। मतदाता मूर्ख नहीं हैं उन्हें पता है वोट किसको करना है। इस बार भी विकास जीतेगा। धर्म और मजहब की दीवार टूटेगी। ज्ञात हो कि यहां 10 नवंबर को सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होने वाला है।

Back to top button
error: Content is protected !!