चुनावशेखपुरा

जिलाधिकारी ने किया सभी कोषांगों के कार्यों की समीक्षा, 23 अक्टूबर तक चुनाव सम्बंधित सभी सुविधाएं होंगी बहाल

शेखपुरा में 28 अक्टूबर को बिहार बिधान सभा चुनाव निर्धारित है। जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिलाधिकारी इनायत खान शत-प्रतिशत मतदान हेतु संकल्पित हैं। इसी के मद्देनजर आज उन्होंने चुनाव सम्पन्न कराने हेतु गठित सभी कोषांगों के कार्यों की समीक्षा की। बताते चलें कि दोनों विधानसभा में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 690 है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सभी मतदान केंद्रों की आधारभूत सुविधा के संबंध में समीक्षा किया गया। कुछ मतदान केंद्रों पर पेयजल एवं शौचालय की कमी पाई गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि 23 अक्टूबर तक सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा सभी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश दिया गया कि जिन मतदान केंद्रों पर पेयजल नहीं है, वहां 23 अक्टूबर तक पेयजल उपलब्ध करना सुनिश्चित करें। सभी मतदान केंद्रों के अंदर एवं बाहर प्रकाश की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सभी मतदान केंद्रों पर इमरजेंसी लाइट, जनरेटर आदि की व्यवस्था के लिए भी उन्होंने निर्देश जारी किया है। मतदान के 1 दिन पहले सभी मतदान केंद्रों को सेनेटाइज करवाने के लिये सभी प्रखंड विकास अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया। 70 मतदान केंद्रों से वेबकास्टिंग किया जाएगा, मॉडल मतदान केंद्रों का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। सभी मतदान केंद्रों पर सोशल डिस्टेंस के अनुपालन करने के लिए 6-6 फिट की दूरी पर गोला बनाने का सख्त निर्देश दिया गया है। सभी मतदान केंद्रों शेड पुरुष और महिला के लिए अलग-अलग बनाने के लिए कहा गया है। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए सभी आवश्यक सुविधा मतदान केंद्रों पर की जा रही है। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इसके लिए पर्याप्त आवश्यक सामग्री का भंडारण किया गया है। बायो मेडिकल, वेस्ट प्रोडक्ट को संग्रह करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर डस्टबिन की व्यवस्था की जा रही है।

बायो मेडिकल, वेस्ट प्रोडक्ट को सभी डस्टबिन संग्रह के जिला मुख्यालय में जमा कर इसे निर्धारित जगह पर डिस्ट्रॉय किया जाएगा। सभी प्रखंडों में ईपिक कार्ड का शत-प्रतिशत वितरण कर दिया गया है। केवल शेखोपुरसराय में कुछ कार्ड का वितरण आज किया जा रहा है। इसके अलावे मतदाता पर्ची का वितरण 19 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक घर-घर जाकर करने का निर्देश दिया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!