चुनावशेखपुरा

सामान्य प्रेक्षक ने बूथों का किया औचक निरीक्षण, दिए कई आवश्य्क निर्देश

सामान्य प्रेक्षक रविंद्र एस जगताप के द्वारा आज कई शेखपुरा जिले के मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। आज सिरारी, तरहरी और अफरडीह आदि एस एस टी चेक पोस्ट का भी औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी चेक पोस्ट पर रजिस्टर देखकर सभी गाड़ियों का विवरण लिख कर रखने का निर्देश दिया। सामान्य प्रेक्षक के द्वारा 10 से अधिक मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों को कई निर्देश दिए। मतदान केंद्र संख्या 225 मध्य विद्यालय रजौरा, 227 मध्य विद्यालय एकरामा, 116 10+2 विद्यालय सुल्तानपुर और बूथ संख्या 107 वर्मा मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने लाइट और सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया वहीं पानी, बिजली की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

Back to top button
error: Content is protected !!