खास खबरजन-समस्याशेखपुरा

पानी की समस्या को लेकर डीहकुसुम्भा मुख्य मार्ग को किया जाम

गर्मी की शुरुआत होते ही शेखपुरा जिले में पानी की समस्या एक बार फिर से गहराने लगी है। इसी समस्या को लेकर आज घाटकुसुम्भा प्रखंड के डीहकुसुम्भा के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। इन गांव के वार्ड नंबर 8 की कई महिलाओं भी पुरुषों के साथ मिलकर सड़क जाम करने में शामिल थी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी की बहुत समस्या है। बिहार सरकार के नल जल योजना का पाइप बिछा हुआ है, लेकिन पानी सभी घरों तक नही पहुंच पाता है। परेशान होकर सड़क जाम करना पड़ा। सड़क जाम कर रहे लोगों में उमा राम, निखेदी राम, पंकज कुमार, पिंटू यादव, ललिता देवी, सोनी देवी, कविता देवी, ममता देवी के साथ कई अन्य महिला एवं पुरुष भी मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!