शेखपुरा

नाली को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, एक महिला घायल

शेखपुरा के अरियरी प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में नाली को लेकर दो पक्षों के बीच मार-पीट हो गया। जिसमें से एक महिला बुरी तरह घायल हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया नाली सफाई करने के दरम्यान शारदा देवी के साथ किशो मंडल की पत्नी गाली गलौज करने लगी। तभी किशो मंडल ने लाठी से हमला कर दिया, जिससे शारदा देवी को गंभीर चोट आई है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!