चुनावराजनीतिशेखपुरा

लोजपा के कहर से परेशान है राजद, माय समीकरण की हिल गयी नींव, राजद के कई प्रमुख कार्यकर्ता ने लोजपा का दामन थामा

शेखपुरा में लोजपा और राजद के बीच शह और मात का खेल जारी है। लोजपा लगातार लालटेन से अपने झोपड़ी को रौशन कर रहा है।एक महीना के अंदर 25 से ज्यादा राजद के समर्पित कार्यकर्ता जिसमें मुस्लिम और अन्य जाति के लोगों को लोजपा की सदस्यता दिलाई है। गौरतलब है कि चुनावी जंग जैसे-जैसे परवान चढ़ रहा है, वैसे-वैसे सभी राजनीतिक दल के प्रत्याशी अपने कुनबा को मजबूत करने में लगे हैं। लोजपा उम्मीदवार मो इमाम ग़ज़ाली इस खेल में सबसे आगे दिख रहे हैं और मैनेजेमेंट की उपाधि का सही उपयोग करते हुए राजद के कुनबे में ही सेंघमारी कर दिया है।आज राजद के जिलास्तरीय नेता फोनी यादव, राजद के युवा नेता बरुन यादव, विकास कुमार यादव और पवन कुमार यादव ने राजद से नाता तोड़कर लोजपा की सदस्यता ली है। लोजपा प्रत्याशी मो इमाम ग़ज़ाली ने सदस्यता दिलाते हुए कहा कि आज के युवा बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के लोजपा की थीम से आकर्षित होकर बहुत संख्या में लोजपा में शामिल हो रहे हैं। खैर इस चुनावी जंग में जीत किसकी होगी यह तो 28 अक्टूबर और 10 नवंबर को ही पता चल सकेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!