बिहार बिधानसभा के पहले चरण की सारी तैयारी पूर्ण है। सभी पार्टी के कार्यकर्त्ता जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। अपने अपने उम्मीदवार को जीत दिलाने की कबायद सभी ने शुरू कर दी है। शेखपुरा जिले में भी चुनाव की खूब गहमागहमी है। जिले के अरियरी प्रखण्ड के हुसेनाबाद में आज NDA कार्यकर्त्ताओं की बैठक हुई। जद यू के अरियरी प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष, VIP के जिलाध्यक्ष, NDA के सभी घटक दलों के प्रखण्ड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष के अलावे शेखपुरा बिधानसभा के सभी NDA कार्यकर्ता मौजूद थे। इस बात की जानकारी देते हुए मनोज कुशवाहा ने बताया कि बैठक में सभी कार्यकर्त्ताओं ने बैठक में शामिल शेखपुरा बिधानसभा के NDA समर्थित उम्मीदवार निवर्तमान बिधायक रणधीर कुमार सोनी को एक बार फिर से रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाकर बिधानसभा भेजने का संकल्प लिया गया। गौरतलब है कि रणधीर कुमार सोनी लगातार 2 बार इस बिधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और अब तीसरी बार भी जद यू उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में हैं।
Read Next
5 days ago
मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बापू टावर का निरीक्षण कर दिए कई दिशा-निर्देश, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और बिहार के इतिहास को जानेगी नई पीढ़ी
5 days ago
29 सितंबर को भवन निर्माण मंत्री बरबीघा में करेंगे कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास..थाना चौक पर लगेगी लाला बाबू की मूर्ति
4 weeks ago
भोजपुरी आइटम क्वीन सीमा सिंह की धमाकेदार वापसी, बतौर निर्मात्री फिल्म White Coller का निर्माण हुआ शुरू
August 28, 2023
नीतीश कुमार नहीं बनेंगे INDIA के संयोजक, पूर्व केन्द्रीय मंत्री की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने कर दिया क्लियर
August 12, 2023
शेखपुरा SP कार्तिकेय शर्मा को मिलेगा अनुसंधान में उत्कृष्टता हेतु पदक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन
August 12, 2023
मिशन हरियाली नूरसराय की खास पहल, संत मेरिज इंग्लिश स्कूल में हजारों पौधों का किया वितरण
July 14, 2023
हर्ष ह/त्या/कां/ड मामले में आया न्यायालय का फैसला, पांच दोषियों को आजीवन कारावास, मृतक के परिवार को देने होंगे एक-एक लाख
June 30, 2023
भवन निर्माण मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, मुख्यमंत्री कुशल युवा कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों को दिया प्रमाण पत्र
June 28, 2023
विपक्षी एकता की बैठक में चाय-नाश्ते के बाद राहुल गांधी का बारात जाने का हुआ निर्णय, रालोसपा ने कसा तंज
June 24, 2023