बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के अवसर पर नामांकन का कार्य चल रहा है। शेखपुरा समाहरणालय के द्वारा नामांकन प्रक्रिया की पूर्ण विवरणी का प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया है। आज 169, शेखपुरा विधानसभा में कई व्यक्तियों ने अपना नामांकन दर्ज कराया है।
अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी निशांत ने बताया कि विजय कुमार RJD दो सेट, दिलीप कुमार RJJP एक सेट, रिंकू देवी इंडिपेंडेंट दो सेट, रणधीर कुमार सोनी JDU के द्वारा भी आज एक सेट जमा किया गया। वहीं इमाम गजाली LJP ने दो सेट में आज नामांकन दर्ज कराया।
वहीं आज 170, बरबीघा विधानसभा में 5 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन कराया है।
बरबीघा विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता संजय कुमार ने बताया कि JDU के सुदर्शन कुमार दो सेट, निर्दलीय राजेंद्र प्रसाद एक सेट, NCP के नवीन कुमार एक सेट, CONGRESS पार्टी के गजानंद शाही एक सेट और निर्दलीय राकेश रंजन ने भी आज अपना दूसरा सेट जमा कर दिया है।
दोनों विधानसभा के नामांकन केंद्र परिसर में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन किया गया। सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान रखा गया। उम्मीदवारों के साथ केवल दो व्यक्ति को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई। वहीं कल भी कुछ बचे प्रत्याशियों द्वारा नामांकन करने की बात कही जा रही है।