चुनावराजनीति

सुदर्शन को मिल गया सिम्बल, कल होगा नॉमिनेशन

शेखपुरा जिले के बरबीघा से जद यू का टिकट प्राप्त करने में सुदर्शन कुमार सफल रहे हैं। तमाम बिरोध के बाबजूद भी उनके हौसले बुलंद हैं। टिकट लेकर आज बरबीघा आने के बाद कार्यकर्त्ताओं ने उनका स्वागत किया और उन्होंने क्षेत्र के कई धार्मिक स्थलों पर जाकर माथा टेका। इस क्रम में वो सबसे पहले शेरपर स्थित महारानी मंदिर, पँचबदन स्थान और मेहुस के माँ माहेश्वरी मंदिर में माथा टेका साथ ही हटिया चौक पर स्थापित बिहार केसरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। सम्भवतः कल वो अपना नॉमिनेशन करवाएंगे। परन्तु बरबीघा में पार्टी में हुई टूट के कारण उनकी राह थोड़ी मुश्किल दिखाई पड़ रही है। परन्तु राजनीति और क्रिकेट में कुछ भी असम्भव नहीं है।

Back to top button
error: Content is protected !!