राजनीतिशेखपुरा

भाजपा ने मनाया गुजरात के पूर्व राज्यपाल स्व कैलाशपति मिश्र की जयंती

शेखपुरा में आज गुजरात के पूर्व राज्यपाल स्व कैलाशपति मिश्र की जयंती मनाई गई। भाजपा कार्यालय में उनके तैल चित्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया। गौरतलब है कि उन्हें बिहार भाजपा का भीष्मपितामह भी कहा जाता था। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार, जिला महामंत्री संजय कुमार, जय प्रकाश गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिन्हा, आईटी सेल जिला संयोजक गौरव कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजुद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!