राजनीतिशेखपुरा

जदयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बने अशोक चौधरी

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह की अस्वस्थता को देखते हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में जद यू संगठन में गति लाने के लिए जद यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ये पहल की है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शेखपुरा में भी उनके कार्यकर्त्ताओं के बीच जोश की लहर देखी जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!