बिहारराजनीति

महगठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं, कांग्रेस ने भी राजद को दिखाई आँख, वीआईपी ने कांग्रेस के साथ सुर मिलाया

बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद महागठबंधन की स्थिति साफ नहीं दिख रही है। राजद ने जहां 150 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना लिया है। वहीं कांग्रेस पार्टी 70 से 80 सीट पर चुनाव लड़ने के लिए अड़ी है। ऐसी स्थिति में राजद और कांग्रेस के बीच की तल्खी बढ़ती जा रही है। गौरतलब है कि हम और रालोसपा ने पहले ही महागठबंधन से नाता तोड़ लिया है। वहीं कांग्रेस ने भी राजद को अल्टीमेटम देकर साफ कहा है कि अगर सम्मानजनक समझौता नहीं हुआ तो कांग्रेस 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं वीआईपी पार्टी ने भी कांग्रेस के मिलकर सुर में सुर मिलाया है। ऐसी स्थिति में महागठबंधन के अंदर भी सब कुछ ठीक-ठाक नहीं होने की बात कही जा रही है। राजद सुप्रीमो ने वामपंथी पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा को भी सीट देने की बात कही है, लेकिन कांग्रेस इस बार कम से कम 80 सीट पर लड़ने का मन बना रहा है। दूसरी तरफ राजद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी 150 सीट पर चुनाव लड़ना चाहती है। 50 से 60 सीट कांग्रेस को देना चाह रही है। वहीं वामपंथी पार्टी को 25 सीट देने का मन बनाया है। ऐसी स्थिति में महागठबंधन में भी खींचतान जारी है। राजद ने कहा कि एक दो दिन के अंदर मामला सम्भल जाएगा। सूत्रों ने यह भी कहा है कि अगर लोजपा एनडीए से अलग होकर महागठबंधन की ओर आती है, तो फिर महागठबंधन और एनडीए का स्वरूप बदल जाएगा। सूत्रों ने यह भी कहा है कि लोजपा महागठबंधन के साथ समझौता कर सकती है और महागठबंधन में शामिल वीआईपी पार्टी एनडीए का हिस्सा बन सकता है। ऐसी स्थिति में महागठबंधन और एनडीए का स्वरूप अलग-अलग देखने को मिल सकता है।

Back to top button
error: Content is protected !!