राजनीतिशेखपुरा

धूमधाम से मनाई गई दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

शेखपुरा जिले में शहर के स्टेशन रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 104 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में इस मौके पर धर्म जागरण के विभाग प्रमुख विनोद कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था सुविधाओं में पलकर कोई भी सफलता पा सकता है, पर अभावों के बीच रहकर शिखर को छूना बहुत कठिन है। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि वो एक कुशल संगठक, वक्ता, लेखक, पत्रकार और चिन्तक थे। उनके नेतृत्व में जनसंघ नित नये क्षेत्रों में पैर जमाने लगा। 1967 में कालीकट अधिवेशन में वे सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनायेे गये। चारों ओर जनसंघ और उनके नाम की धूम मच गयी। यह देखकर विरोधियों के दिल फटने लगे। 11 फरवरी, 1968 को वे लखनऊ से पटना जाने के क्रम में रास्ते में किसी ने उनकी हत्या कर मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर लाश नीचे फेंक दी। इस प्रकार अत्यन्त रहस्यपूर्ण परिस्थिति में एक मनीषी का निधन हो गया। मौके पर शेखपुरा विधानसभा प्रभारी बिकास कुमार, बरबीघा विधानसभा प्रभारी कुंअर विजय पासवान, जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारु सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिन्हा, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वरुण कुमार, जिला महामंत्री जयप्रकाश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर राम, जिला प्रवक्ता विभूति कुमार, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हिमांशु शेखर भगवान दास गुप्ता सहित दर्जनों भाजपा नेता उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!