शेखपुराशोक सन्देश

अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ ने कृषि सलाहकार के असमय निधन पर आयोजित किया शोक सभा

शेखपुरा जिला के बरबीघा प्रखंड के बबनबीघा गांव निवासी किसान सलाहकार दीपक कुमार रविदास की बिजली करेन्ट के कारण असमय मृत्यु हो जाने पर उनकी आत्मा की शांति के लिए अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के सभी कर्मचारी गण के द्वारा आज शेखपुरा श्यामा सरोवर पार्क में शोक सभा आयोजित किया गया। यह शोकसभा कर्मचारी संघ के सचिव एस के आर्य, वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित किया गया था। वरीय पदाधिकारी एस के आर्या ने कहा कि संघ के द्वारा परिजनों और बच्चे को सहायता राशि दी जायेगी। इस शोक सभा में कृषि विभाग के सहायक निर्देशक सुधीर कुमार, अभिषेक राज, संजय कुमार, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार, गौतम पासवान, अभिनंदन कुमार, राज किशोर कुमार, हीरा कुमार दास, अमरजीत चौधरी, रंजीत पासवान, संतोष कुमार के अलावा सभी कर्मचारी संघ के कर्मचारी लोग शामिल हुए।

Back to top button
error: Content is protected !!