राजनीतिशेखपुरा

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव, मुख्यमंत्री का होंगे चेहराP

लोजपा के सूत्रों से एक बड़ी खबर आ रही है।लोजपा की एक अहम और हाई लेवल बैठक दिल्ली में होने बाली है। जिसमें चिराग पासवान 143 सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला कर सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि एनडीए से नाता तोड़कर चुनाव लड़ेंगे। साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल से रामविलास पासवान इस्तीफा भी देंगे। चिराग पासवान एक दो दिन के अंदर पटना पहुंचेंगे और बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट डॉक्यूमेंट्री भी जारी होगा। सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में चिराग पासवान भी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। दो दिन के अंदर एनडीए में भूचाल आने की सम्भावना है।सूत्रों ने कहा कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बीच वार्ता भी बिना नतीजा ही रहा है। 24 सितंबर तक एनडीए का स्वरूप बदल जाने की संभावना है।

Back to top button
error: Content is protected !!