चुनावशेखपुरा

कोविड-19 को देखते हुए पोलिंग पार्टी का डिपार्चर इस बार प्रखंड मुख्यालय से होगा- डीएम इनायत खान

शेखपुरा में आज समाहरणालय शेखपुरा के मंथन सभागार में बिहार विधानसभा आम चुनाव 2020 के स्वच्छ, सफल एवं त्रुटि रहित निर्वाचन कार्य के ससमय निष्पादन हेतु वरीय पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी अंचलाधिकारी के साथ वरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस बैठक में ये निर्णय हुआ कि कोविड-19 को देखते हुए इस बार के आम निर्वाचन में पोलिंग पार्टी का प्रस्थान जिला मुख्यालय से ना होकर संबंधित विधानसभा के प्रखंड मुख्यालय से होगा। पोलिंग पार्टी के मतदान केंद्र पर डिस्पैच हेतु मुख्य रूप से संबंधित प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी जवाबदेह होंगे।

वरीय पदाधिकारियों के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी को पोलिंग पार्टी डिस्पैच हेतु रूट चार्ट तैयार करने, स्थल का चयन करने, कितने और किस प्रकार के वाहन की जरूरत है उनका आकलन करने, प्रखंड स्तर पर भी वाहन कोषांग का गठन करने, थाना से कॉर्डिनेट कर उनको जरूरत के अनुसार वाहन मुहैया करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उनसे कहा गया कि सारी व्यवस्था कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए करें।

महिला मतदान कर्मियों को दोनों विधानसभा हेतु शहरी क्षेत्रों में ही लगाने पर विशेष जोर दिया गया। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि इस बार 40% मतदान केंद्र बढ़ गए हैं तथा 20% मतदानकर्मियों की संख्या भी बढ़ गई है। इसलिए कोविड-19 को देखते हुए चुनाव प्रेस विज्ञप्ति से पहले हमें सारी व्यवस्था कर लेनी है। इस अवसर पर एडिशनल मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश शर्मा, कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी के के यादव, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रशांत शेखर, वाहन कोषांग के नोडल पदाधिकारी तथा अन्य वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!