शेखपुरा

कंटेन्मेंट जोन पर मजिस्ट्रेट हुए तैनात,मास्क नहीं पहनने के कारण कोरोना पहुंचा समाहरणालयआ- डीपीआरओ

शेखपुरा के डीपीआरओ के हवाले से एसएमओ डॉ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह ने बताया कि सिविल कोर्ट के वरीय जज के स्वास्थ्य का चेकअप किया गया। उनका बीपी तथा ऑक्सीजन का लेवल सही है। उन्हें ऑक्सीमीटर और थर्मामीटर भी दिया गया। जिससे कि वे समय-समय पर जांच कर सकें। इसके अलावे आवश्यक दवाएं भी दी गई और चिकित्सीय परामर्श भी दिया गया। एसीएमओ ने बताया कि वरीय जज की स्थिति सामान्य है और 1 सप्ताह के अंदर वो पूर्ण स्वस्थ हो जाएंगे। इसके अलावा उनकी पत्नी, बेटा और रसोईया का भी स्वास्थ्य चेकअप किया गया। सभी की स्थिति पहले से बेहतर हो रही है। सभी को आवश्यक दवाएं एवं परामर्श दिया गया। उन्होंने बताया कि रसोइए के माध्यम से ही सभी व्यक्ति covid19 से संक्रमित हुए हैं।
एसीएमओ ने बताया कि 1 घंटे तक सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी की स्थिति धीरे-धीरे पहले से बेहतर होती जा रही है।
उन्होंने बताया कि बिना मास्क के कार्यालय आने जाने से भी कार्यालय की स्थिति पहले से बदतर हो रही है। एक-दो दिनों में कई अधिकारी भी इससे संक्रमित हुए हैं। इसकी रोकथाम के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। इसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भी जागरूक रहना पड़ेगा। चौक चौराहे पर रोको-टोकॊ अभियान चलते रहना चाहिए। इससे भी लोगों में जागरूकता बढ़ती है।
डीपीआरओ सत्येन्द्र प्रसाद ने बताया कि पिछले दिनों सिविल कोर्ट में डेढ़ दर्जन से अधिक अधिकारी और अन्य व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। 2 दिनों के अंदर समाहरणालय में भी कई अधिकारी संक्रमित हुए हैं, जिनका बेहतर इलाज किया जा रहा है। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के संयुक्त का आदेश में इस क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। बगल में स्थित वकालत खाना को भी कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। डीपीआरओ ने बताया कि कंटेनमेंट जोन के अंदर कोई भी व्यक्ति अंदर नहीं जा सकते हैं, इसलिए सिविल कोर्ट को बंद रखा गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!