राजनीतिशेखपुरा

सेवा सप्ताह के सातवां दिन भाजपा ने मरीजों के बीच किया फल वितरण

भाजपा के चुनावी कार्यक्रम सेवा सप्ताह के अन्तर्गत आज सातवें दिन शेखपुरा के सदर अस्पताल में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया। मौके पर सदर अस्पताल में मौजूद सभी मरीजों ने प्रधानमंत्री की लम्बी उम्र की कामना की और उनके कार्यों की खुले मन से प्रशंसा भी किया। इस कार्यक्रम में शेखपुरा विधानसभा प्रभारी विकाश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, जिला महामंत्री संजय कुमार, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वरुण सिंह, आईटी सेल के जिला सयोजक गौरव कुमार सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!