शेखपुरा

दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, एक ही परिवार के तीन लोग घायल

शेखपुरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुसैनाबाद गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद में बड़े घुस गये। फिर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिसमे एक ही परिवार के तीन लोग घायल ही गए। गम्भीर रूप से घायल मोहम्मद मशीम, मोहम्मद अय्यर, मोहम्मद मुनव्वर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि बच्चे झरझरिया गाड़ी के बल्ब खोल रहे थे। मोहम्मद मुनव्वर ने मना किया तो आरोपी संतोष, महेश, रूबी देवी के पुत्र एवं अन्य लोग मिलकर लाठी डंडा से हमला कर दिया। खबर लिखे जाने तक पीड़ित द्वारा पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं दी गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!