राजनीतिशेखपुरा

शेखपुरा भाजपा ने चलाया जनजागरण अभियान, लोगों से स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होने की अपील की

प्रधानमंत्री के जन्मदिन सेवा सप्ताह के पांचवें दिन शेखपुरा नगर के बुधौली चौक से गोल्डेन चौक तक महात्मा गांधी के सपनों और प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान और प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान संकल्प के साथ जिला भाजपा टीम बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में शेखपुरा नगर क्षेत्र में महिलाओं बुजर्गो के बीच जनजागरण चलाया गया। लोगों से अपने आस-पास सफाई और प्लास्टिक का प्रयोग न कर स्वच्छ भारत अभियान का हिस्सा बनने की अपील की गई। साथ ही प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना भी की गई। इस अभियान में जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, डॉ के शम्भू, महामंत्री संजय कुमार, जिला मंत्री गोपाल गोयल, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार तूफानी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पंकज गुप्ता, नगर महामंत्री अरविन्द हरिओम आदि शामिल थे।

Back to top button
error: Content is protected !!