राजनीति

प्रधानमंत्री का मना जन्मदिन, पूर्व केंद्रीय मंत्री भी हुए शामिल

शेखपुरा जिले के बरबीघा विधानसभा के शेखोपुरसराय मंडल के कबीरपुर ग्राम में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथी पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान विधान परिषद संजय पासवान भी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में NDA 204 के पार होगा और जो भी प्रत्याशी होंगे, उन्हें जीत दिलाने में सभी कार्यकर्त्ताओं को सजग और मजबूती से खड़ा रहना है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार, जिला महामंत्री संजय सिंह उर्फ कारू सिंह, अरबिंद कुमार, युवा मोर्चा प्रदेश नेता आनन्द प्रकाश, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बरूण सिंह, आईटी सेल के जिला सयोजक गौरव कुमार, जिला प्रवक्ता बिभुती सिंह, मंडल अध्यक्ष घनश्याम कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!