खास खबर/लोकल खबरसमाजसेवा

बरबीघा में पोषण अभियान पर कई कार्यक्रम का हुआ आयोजन, बीडीओ ने पोषण रथ को दिखाई हरी झंडी

शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड में पोषण अभियान से सम्बंधित कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बरबीघा प्रखंड सूचना प्रौधोगिकी के प्रांगण से पोषण अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रखंड विकास पदाधिकारी भरत कुमार सिंह एवं प्रखंड अंचलाधिकारी अशोक कुमार एवं सी0डी0पी0ओ0 सह डी0पी0ओ0 इंचार्ज श्रीमती तृप्ति सिन्हा द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया गया। जागरूकता रथ को रवाना करने से पहले पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पोषण अभियान को जन जन तक पहुचाने के उद्देश्य जागरूकता रथ को रवाना किया गया।

जो अगले दो दिनों तक गाँवों में जाकर पोषण पर लोगों को जागरूक करेगा। वहीं रथ रवाना होने के बाद सेविकाओं द्वारा रैली निकाला गया। ततपश्चात डी0पी0ओ0 तृप्ति सिन्हा के द्वारा सेविकाओं के साथ बैठक करके सेविकाओं को पोषण माह में आगे के कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सभी सेविकाओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने एवं मत का प्रयोग के लिए जागरूक करने का निर्देश भी दिया गया। इस मौके पर पिरालम फाउंडेशन के नीरज कुमार के द्वारा सेविकाओं से अति कुपोषित बच्चों की पहचान एवं समुदाय स्तर पर उचित प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई एवं सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए अपील भी किया गया। इस मौके अमन कुमार, आंगनवाडी पर्यवेक्षिका शाइमी तबस्सुम, रिंकी कुमारी, सुबोध कुमार, विशाल कुमार आदि उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!