दुर्घटनाशेखपुरा

ठनका गिरने से एक की मौत दूसरा घायल

शेखपुरा जिला के चेवाङा में ठनका गिरने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। मृतक का नाम अवधेश यादव है, जिसकी उम्र लगभग 24 वर्ष बताई जा रही है। उसके पिता चांदो यादव ने बताया कि बेटा अपने दोस्तों के साथ खेत पर गया था। मृतक का साथी विशो कुमार यादव भी ठनका की चपेट से घायल हो गया। उसके पिता द्वारका यादव ने बताया कि अपने दोस्तों के साथ खेत में पानी देखने के लिए गया था। इसी दरमियान वर्षा होने लगी, अचानक ठनका गिरने से ये दुर्घटना हो गई। घायल युवक सदर हॉस्पिटल में भर्ती है और अभी उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!