राजनीति
बिहार बदलो यात्रा के तहत आम आदमी पार्टी ने भरी हुंकार, धर्मउदय होंगे उम्मीदवार
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए आम आदमी पार्टी ने भी कमत कस लिया है। सरकार की नाकामियों को आम जनता के बीच लाने के लिये पार्टी ने बिहार बदलो यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत की है। डॉ उमाकांत सिंह की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम के तहत पार्टी की एक बैठक बरबीघा नगर परिषद के माहुरी मंडल में आयोजित हुई, जिसमें पार्टी के कई प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
इस बैठक में नगर क्षेत्र के वार्ड नं 5 निवासी धर्मउदय ने बिधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया। सभी नेताओं ने कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए राज्य सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने का निर्देश दिया। इस बैठक में सुशील सिंह प्रदेश अध्यक्ष, नंदलाल राम दलित प्रदेश अध्यक्ष, बिपिन चन्द्रवँशी, कर्ण चौहान, अरबिंद राउत, प्रभु पासवान, डॉ रामाधीन यादव सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे।