पूर्व जद यू बिधायक गजानन्द शाही ने बदला घर, पुराने घर में हुई वापसी
शेखपुरा जिले के बरबीघा बिधानसभा क्षेत्र में माहौल बिल्कुल गर्म है। यहां के राजनीतिक गलियारे में आश्विन माह में भी जेठ वाला मौसम बना हुआ है। कांग्रेस वाले वर्तमान बिधायक सुदर्शन के जद यू में पाला बदलने के बाद अब जद वाले पूर्व बिधायक गजानन्द शाही उर्फ मुन्ना शाही कांग्रेस में चले गए हैं। सदाकत आश्रम पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में उन्होंने घर वापसी की है। इस मौके पर मिंटू कुमार, शम्भू सिंह सहित बरबीघा के उनके तमाम कार्यकर्त्ता मौजूद थे।
अब तराजू के दोनों पाले में बजन बराबर हो गया है। हर बार की तरह तमाम सम्भावनाओं के विपरीत यहां के राजनीतिक गुरुओं ने अपनी अपनी विसात बिछा दी है। घोषणाओं की औपचारिकता के बाद जनता का झुकाव किधर होता है, बस ये देखना बाकी रह गया है। फिर भी राजनीति और क्रिकेट में कुछ कह पाना असम्भव है। क्योंकि दोनों पिच पे गेंद हवा में भी घूम जाती है और बल्लेबाज बैट पकड़े खड़े रह जाते हैं। दर्शक की स्थिति कुछ करने लायक नहीं होती और अंपायर के पास उंगली खड़ी करने के सिवा कोई चारा नहीं होता। मगही न्यूज आपको लगातार ताजा जानकारी देता रहेगा। बने रहिये हमारे साथ।