राजनीतिशेखपुरा

युवा रालोसपा ने शिक्षा के सुधार कार्यक्रम के तहत चेवाड़ा में निकाला मशाल जुलूस

शेखपुरा विधानसभा के चेवाड़ा प्रखंड मुख्यालय पर युवा जिला अध्यक्ष देवन मुखिया, प्रदेश महासचिव पंपुल सिंह, वरिष्ठ रालोसपा नेता अरुण कुशवाहा एवं प्रदेश महासचिव रामानंद कुशवाहा के नेतृत्व में शिक्षा सुधार के लिए विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। चेवाडा प्रखंड के विभिन्न गांव के सैकड़ों कार्यकर्ता इस मशाल जुलूस में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लेते हुए कहा कि इस मशाल जुलूस के माध्यम से हम चेवाड़ा प्रखंड के एक-एक मतदाता तक शिक्षा सुधार के संकल्प को पहुंचाएंगे। हमारे नेता उपेंद्र कुशवाहा ने शिक्षा में सुधार के लिए संकल्प लिया है उन्होंने कहा है कि” शिक्षा सुधार नहीं तो जीना बेकार” हम लोग इस बार शेखपुरा विधानसभा के एक-एक गांव में इस शिक्षा सुधार के संकल्प को लेकर जाएंगे इस बार वोट देने से पहले प्रत्येक मतदाता अपने मन में संकल्प लें कि जो हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा देगा उसी सरकार को चुनना है। वरिष्ठ रालोसपा नेता अरुण कुशवाहा, प्रदेश युवा महासचिव रामानंद कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता इस मशाल जुलूस में शामिल थे।

Back to top button
error: Content is protected !!