राजनीतिशेखपुरा

कांग्रेस के दिग्गज नेता स्व राजो सिंह की पुण्य तिथि पर कार्यकर्त्ताओं ने उन्हें किया याद

शेखपुरा जिले के हथियावां गांव निवासी कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व सांसद स्व राजो सिंह का आज आजाद हिंद आश्रम में पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस के सभी पुराने एवं नए वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष सुन्दर साहनी के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने स्व राजो सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया और उन्हें याद करते हुए बताया कि उन्होंने शेखपुरा को जिले की मान्यता दिलाकर ऐतिहासिक कार्य किया है। वो कई बार विधायक और सांसद भी बने। इस मौके पर जिलाध्यक्ष के अलावे गंगा कुमार यादव, वीरेश यादव, रामचरित्र राम, दिनेश कुमार, मुन्ना जी, अर्जुन सिंह के अलावे कांग्रेस के पुराने और नए सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!