रोजगारशेखपुरा

17 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका ने लिया हड़ताल में रहने का निर्णय

शेखपुरा जिला के अरियरी प्रखंड में भी बिहार राज्य आंगनवाड़ी सेविका सहायिका संघर्ष समिति के बैनर तले प्रखंड के सभी आंगनवाड़ी सेविका सहायिका ने अपने प्रमुख मांगो समर्थन में हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। इनकी मांगो में सभी सेविका सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए सेविका को क्लास 3 एवं सहायिका को क्लास 4 में समायोजित किया जाए। जब तक कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जाता, तब तक अट्ठारह हजार प्रतिमा मानदेय दिया जाये। सुपरवाइजर प्रमोशन में 50% दिया जाए एवं प्रमोशन का समय सीमा समाप्त किया जाए। कोरोना से मृत्यु होने पर 50000 का अनुदान राशि दिया जाए। 17 सूत्री मांगों को लेकर वर्चुअल तरीके से आंदोलन करते हुए हड़ताल पर रहने की घोषणा की है। इस मौके पर संजू कुमारी, ममता कुमारी, सुनीता कुमारी, संगीता कुमारी, मुन्नी देवी, कामिनी देवी, सविता कुमारी, शबनम खातून, सोनम देवी, शीला कुमारी, अनुपमा रानी, संगीता कुमारी, कुमारी उषा, अनिता कुमारी चौहान, पुष्पम कुमारी, पूनम कुमारी समेत बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी सेविका सहायिका उपस्थित रही। उन्होंने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर यूनियन के जिला संरक्षक प्रभात कुमार पांडेय, आनंदी प्रसाद सिंह भी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!