राजनीतिशेखपुरा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का मनाया जन्मदिन, पेड़ लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा का लिया संकल्प

केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार सह भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह का आज जन्मदिन शेखपुरा भाजपा कार्यालय में मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार ने किया। जिला उपाध्यक्ष बिपिन मण्डल के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने केक काट कर एक दूसरे को खिलाया और पौधारोपण कर प्रधानमंत्री मोदी के पर्यावरण की रक्षा एवं सुरक्षा का संकल्प लेते हुए जनहित में सन्देश भी दिया।

इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति मनोज सिन्हा, महामंत्री जयप्रकाश गुप्ता, अरविंद कुमार, जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुधांशु शेखर, युवा मोर्चा गौतम कुमार, किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य वरुण कुमार, सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!