रालोसपा के द्वारा आज शिक्षा सुधार सप्ताह कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, प्रदेश महासचिव रवींद्र कुशवाहा, वरिष्ठ रालोसपा नेता अरुण कुशवाहा, जिला अध्यक्ष देवन मुखिया ने मशाल जलाकर किया। इसके बाद कार्यकर्त्ताओं का हुजूम रेलवे स्टेशन से निकलकर चांदनी चौक तक गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए देवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में शिक्षा सबसे खराब हालात में है। नीतीश सरकार ने बिहार में लगातार गिरते शिक्षा स्तर को सुधारने का कोई प्रयास नहीं किया है। सभी स्तर के शिक्षक निराश और नाराज हैं। छात्र बेहाल हैं, अभिभावक मूक दर्शक बना दिए गए हैं। अब प्रश्न यह है कि आखिर कब तक हम अपने बाल बच्चों की तकदीर को यूं ही उजडते देखते-सहते रहेंगे? क्या इस हकीकत से इनकार किया जा सकता है कि गरीब घर के बच्चे के सपनों को साकार करने का एकमात्र जरिया शिक्षा है। चुनाव सामने है, ऐसे ही अवसरों के लिए मताधिकार आपके हाथों में संविधान द्वारा दिया गया औजार है। जिसका प्रयोग कर आप अपने बच्चों के भाग्य को बदल सकते हैं। पटना की सड़कों पर आंदोलन करते हुए इस सरकार की पुलिस द्वारा जानलेवा हमला हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के ऊपर किया गया। इस आंदोलन में पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हुए थे। लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं पड़ा। इस बीच बिहार विधानसभा का चुनाव सामने है। पार्टी ने निर्णय लिया कि चुनाव में शिक्षा सुधार को मुख्य विषय बनाया जाए। चुनाव में जाने वाली सभी राजनीतिक पार्टियों से शिक्षा के बारे में जानने का आप मतदाताओं का हक है। साथ ही उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि हमारी पार्टी के द्वारा जो 25 सूत्री एजेंडा है उसका समर्थन करें और ऐसी सरकार चुनें, जो शिक्षा सुधार करने वाली हो। इस मौके पर प्रदेश महासचिव रविंद्र कुशवाहा, प्रदेश युवा महासचिव रामानंद कुशवाहा, रंजीत यादव, युवा के उपाध्यक्ष सविता चौहान, वीरेंद्र महतो आदि शामिल थे।
Read Next
5 days ago
मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बापू टावर का निरीक्षण कर दिए कई दिशा-निर्देश, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और बिहार के इतिहास को जानेगी नई पीढ़ी
5 days ago
29 सितंबर को भवन निर्माण मंत्री बरबीघा में करेंगे कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास..थाना चौक पर लगेगी लाला बाबू की मूर्ति
4 weeks ago
भोजपुरी आइटम क्वीन सीमा सिंह की धमाकेदार वापसी, बतौर निर्मात्री फिल्म White Coller का निर्माण हुआ शुरू
August 28, 2023
नीतीश कुमार नहीं बनेंगे INDIA के संयोजक, पूर्व केन्द्रीय मंत्री की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने कर दिया क्लियर
August 12, 2023
शेखपुरा SP कार्तिकेय शर्मा को मिलेगा अनुसंधान में उत्कृष्टता हेतु पदक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन
August 12, 2023
मिशन हरियाली नूरसराय की खास पहल, संत मेरिज इंग्लिश स्कूल में हजारों पौधों का किया वितरण
July 14, 2023
हर्ष ह/त्या/कां/ड मामले में आया न्यायालय का फैसला, पांच दोषियों को आजीवन कारावास, मृतक के परिवार को देने होंगे एक-एक लाख
June 30, 2023
भवन निर्माण मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, मुख्यमंत्री कुशल युवा कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों को दिया प्रमाण पत्र
June 28, 2023
विपक्षी एकता की बैठक में चाय-नाश्ते के बाद राहुल गांधी का बारात जाने का हुआ निर्णय, रालोसपा ने कसा तंज
June 24, 2023