शोक सन्देश
कोरोना के गाल में समाए युवक के घर जाकर भाजपा नेताओं ने किया शोक व्यक्त
बरबीघा बिधानसभा के तेउस गांव निवासी स्व अरविंद सिंह के पुत्र धनंजय कुमार का कोरोना से निधन हो गया था। इस दुःखद मौके पर
आज शेखपुरा जिला भाजपा की टीम राकेश कुमार के नेतृत्व में गांव स्थित उनके घर जाकर परिवार के बीच दुख-दर्द बांट कर सम्वेदना व्यक्त किया। उसके बाद पूर्व मण्डल अध्यक्ष के आवास पर जाकर उनका हालचाल औऱ स्वास्थ्य की जानकारी लिया। उनके साथ किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति वरुण कुमार, जिला उपाध्यक्ष हीरालाल सिंह, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौतम कुमार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुबोध सिंह आदि शामिल थे।