शेखपुरा
महिला के साथ छेड़खानी की कोशिश, बिरोध करने पर लफंगों ने की पिटाई
शेखपुरा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत टोटिया पहाड़ गांव में कुछ लफंगों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जब महिला ने बिरोध किया तो युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें एक ही परिवार के 4 लोग घायल हो गए। सुनीता देवी, सावित्री देवी, गुड़िया कुमारी को गंभीर चोट आई है, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित की लिखित शिकायत पर आरोपी पंकज चौधरी, नीतीश चौधरी, संतोष चौधरी, गुड्डू चौधरी पर दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।