राजनीतिशेखपुरा

लोजपा नेता जितेंद्र शर्मा अपने समर्थकों के साथ रालोसपा में हुए शामिल

रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के शिक्षा सुधार अभियान से प्रभावित होकर शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के अफरडीह गांव निवासी लोजपा नेता ने रालोसपा का दामन थाम लिया। उन्हें युवा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा सहित युवा के जिला अध्यक्ष देवन मुखिया, रविंद्र कुशवाहा, रंजीत यादव, रंजीत मुखिया, रामानंद कुशवाहा, गोपाल राम सहित दर्जनों रालोसपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल कराया गया। मौके पर पार्टी के अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र नाथ भी मौजूद थे।

Back to top button
error: Content is protected !!