चुनावशेखपुरा

भय मुक्त और स्वच्छ वातावरण में होगा चुनाव जिला प्रशासन ने की अहम बैठक

शेखपुरा जिलाधिकारी इनायत खान के आदेश के आलोक में आज समाहरणालय के मंथन सभागार में बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 के लिए गठित विभिन्न कोषांगों की समीक्षात्मक बैठक हुई। आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 के क्रम में शेखपुरा जिला में पड़ने वाले दोनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 169 शेखपुरा एवं 170 बरबीघा में निर्वाचन की संपूर्ण प्रक्रिया को स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए विभिन्न कोषांग के द्वारा अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। आज कार्मिक कोषांग, सामग्री, ईवीएम, वीवी पैट, वाहन, मीडिया, प्रशिक्षण कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग, प्रेक्षक कोषांग के साथ-साथ सभी चौबीसों कोषांगों की समीक्षा की गई। जिला जनसंपर्क अधिकारी सत्येंद्र प्रसाद ने विभिन्न प्रखंडों में मतदान केंद्रों की स्थिति का भी विवरण दिया है। घाटकुसुंभा प्रखंड में 47, शेखपुरा 125, अरियरी 114, चेवाड़ा 81 कुल 367। ये सभी प्रखंड 169 शेखपुरा विधानसभा के अंतर्गत आते हैं। 170 बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बरबीघा 142, शेखपुरा 106, शेखोपुरसराय 75, कुल 323 मतदान केंद्र हैं। जिले में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 690 है, जिसमें 193 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 169 शेखपुरा विधानसभा में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 367 जिसमें 104 सहायक मतदान केंद्र है। बरबीघा में विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केंद्र संख्या 323 इसमें 89 सहायक मतदान केंद्र हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि जिलाधिकारी शेखपुरा का स्पष्ट निर्देश है कि बिहार विधानसभा निर्वाचन 2020 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन हर संभव कदम उठा रहा है। कार्मिक कोषांग के नोडल अधिकारी को बताया गया कि कार्यों की आवश्यकता के अनुसार सॉफ्टवेयर में कर्मियों का इंट्री करना सुनिश्चित करें। वाहन कोषांग के नोडल अधिकारी जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिया गया कि कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए एक बस पर क्षमता से आधे कर्मी ही बैठेंगे। सोशल डिस्टेंस का अनुपालन किया जाएगा। वाहनों के ठहराव स्थल का आकलन कर लें। प्रशिक्षण कोषांग के माध्यम से सभी कोषांगों के कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है।इसके बाद द्वितीय चरण का प्रशिक्षण अभ्यास मध्य विद्यालय में किया जाएगा, जिसमें भी सोशल डिस्टेंस, मास्क और सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। एमसी एमसी पेड न्यूज़ मीडिया को बताया गया कि नाम निर्देशन पत्र के अनुसार अभ्यर्थियों से प्राप्त होने वाले उनके परिसंपत्ति देयताओं से संबंधित शपथ पत्र घटनाओं की सूचना से मीडिया को अवगत कराना है तथा आम मतदाताओं को इसकी जानकारी देना है। कार्मिक कल्याण कोषांग के तहत सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि सभी मतदान कर्मियों के लिए जीवन रक्षक दवाएं आदि का कीट बनाकर व्यवस्था कर लें। इसके अलावे दिव्यांग मतदाताओं के लिए परिवहन परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए कहा गया। गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि मतदान कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण देने की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए इसके लिए एक अलग कोषांग बनाया गया है। जिसके नोडल अधिकारी सिविल सर्जन हैं। कार्यस्थल पर सभी कर्मियों का थर्मल स्क्रीनिंग करना अनिवार्य होगा। मास्क का प्रयोग, सामाजिक दूरी एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करने का निर्देश दिया गया है। उप निर्वाचन अधिकारियों ने सभी कोषांगों के कार्यों पर संक्षिप्त विवरण दिया। बैठक में जिला लोक शिकायत निवारण अधिकारी, अपर समाहर्ता, स्थापना प्रभारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के साथ सभी कोषांगों के वरिष्ठ अधिकारी एवं नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!