राजनीतिशेखपुरा

शिक्षा का मशाल जुलूस कार्यक्रम को लेकर रालोसपा की बैठक

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की अहम बैठक शेखपुरा मुख्यालय के जमालपुर मोहल्ले में एक निजी सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा जिला अध्यक्ष देवन मुखिया ने किया तथा संचालन प्रदेश महासचिव रविंद्र कुशवाहा एवं वरिष्ठ रालोसपा नेता अरुण कुशवाहा संयुक्त रूप से किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य की जानकारी देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा ने बताया कि आगामी 7 सितंबर से 13 सितंबर तक राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के निर्देश पर शिक्षा सुधार सप्ताह मनाने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में 7 सितंबर को जिला मुख्यालय पर विशाल मशाल जुलूस का आयोजन किया जाएगा। यह जुलूस शेखपुरा स्टेशन से चलकर चांदनी चौक शेखपुरा तक जाएगी। उसके बाद विभिन्न प्रखंड मुख्यालय पर भी अलग-अलग तारीख में 8 सितंबर से लेकर 12 सितंबर के बीच में मशाल जुलूस का आयोजन किया जाएगा। 13 सितंबर को पटना में उपेंद्र कुशवाहा जी के नेतृत्व में मशाल जुलूस का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा सुधार के लिए शेखपुरा विधानसभा के प्रत्येक बूथ तक शिक्षा सुधार के पैगाम को पहुंचाना है।
इस मौके पर वरिष्ठ रालोसपा नेता रंजीत कुशवाहा, गोपाल ढाढी, सुमन गांधी सिंह, सुधीर महतो, संजय कुशवाहा, मनोज महतो, कौशल किशोर कुशवाहा रंजीत यादव, सविता चौहान, रविंदर ताती, दलित प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष गोपाल राम, सुमन सिंह, बाबूराम कुशवाहा ,सुधीर महतो सहित सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

Back to top button
error: Content is protected !!