शेखपूरा:- भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा शेखपुरा एवं जीव दया फाउंडेशन पटना के संयुक्त तत्वाधान में सतबिगहि मोहल्ला स्थित ज्ञान सागर कंप्यूटर सेंटर के परिसर में दिव्यांग गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच राशन वितरण कार्यक्रम किया गया। वितरण कार्यक्रम में प्रांतीय सचिव नीतीश कुमार राजन ने बताया कि भारत विकास परिषद एवं जीव दया फाउंडेशन द्वारा अलग-अलग शाखाओं में राशन वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें आज शेखपुरा शाखा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर शाखा सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि राशन सामग्री में 15 किलो चावल, 5 किलो आटा, 2.5 किलो आलू 1 किलो प्याज, 1 -1 किलो तेल, सोयबीन, दाल, सत्तू, चना आदि 25 चिन्हित लोगों को दिया गया। इस अवसर पर सदस्य संतोष कुमार, अभिषेक कुमार, मीडिया प्रभारी उमेश कुमार, शिवम कुमार एवं महिला सदस्यों में वर्षा, आर्य नंदिनी, फरहत आरोही मौजूद थे।
Read Next
2 days ago
29 सितंबर को भवन निर्माण मंत्री बरबीघा में करेंगे कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास..थाना चौक पर लगेगी लाला बाबू की मूर्ति
3 weeks ago
भोजपुरी आइटम क्वीन सीमा सिंह की धमाकेदार वापसी, बतौर निर्मात्री फिल्म White Coller का निर्माण हुआ शुरू
August 12, 2023
शेखपुरा SP कार्तिकेय शर्मा को मिलेगा अनुसंधान में उत्कृष्टता हेतु पदक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन
August 12, 2023
मिशन हरियाली नूरसराय की खास पहल, संत मेरिज इंग्लिश स्कूल में हजारों पौधों का किया वितरण
July 14, 2023
हर्ष ह/त्या/कां/ड मामले में आया न्यायालय का फैसला, पांच दोषियों को आजीवन कारावास, मृतक के परिवार को देने होंगे एक-एक लाख
June 30, 2023
भवन निर्माण मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, मुख्यमंत्री कुशल युवा कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों को दिया प्रमाण पत्र
June 28, 2023
विपक्षी एकता की बैठक में चाय-नाश्ते के बाद राहुल गांधी का बारात जाने का हुआ निर्णय, रालोसपा ने कसा तंज
June 24, 2023
यदि आप टीजीटी साइंस और टीजीटी हिंदी टीचर बनना चाहते हैं तो आज ही करें आवेदन
June 20, 2023
शेखपुरा के होटल में पुलिस ने की छापेमारी, संचालक समेत देह व्यापार में संलिप्त कई लोग हिरासत में
June 16, 2023